मुंबई (अनिल बेदाग) : आईवैल्यू इन्फोसॉल्यूशंस लिमिटेड गुरुवार, 18 सितंबर 2025 को ₹2 अंकित मूल्य वाले अपने इक्विटी शेयरों का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) खोलने जा रही है। एंकर निवेशक बोली की तिथि 17 सितंबर तय की गई है, जबकि बोली/प्रस्ताव की समाप्ति 22 सितंबर 2025 को होगी।
इस ऑफर का प्राइस बैंड प्रति शेयर ₹284 से ₹299 के बीच निर्धारित किया गया है। न्यूनतम 50 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 50 के गुणजों में बोलियां लगाई जा सकेंगी।
आरंभिक सार्वजनिक पेशकश के तहत विक्रय शेयरधारकों द्वारा 18,738,958 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री की पेशकश शामिल है। यह ऑफर बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत सेबी आईसीडीआर विनियमों के अनुपालन में लाया जा रहा है।
नियमों के अनुसार, ऑफर का 50% से अधिक हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) को आनुपातिक आधार पर आवंटित किया जाएगा। इसमें से 60% तक एंकर निवेशकों को आवंटित किया जा सकता है, जिसमें एक-तिहाई घरेलू म्यूचुअल फंड के लिए आरक्षित रहेगा। एंकर निवेशक हिस्से में कम सब्सक्रिप्शन की स्थिति में शेष शेयर नेट QIB हिस्से में जोड़ दिए जाएंगे।
-up18News
- मां पीतांबरा के जयकारों से गूंजी ताजनगरी: भव्य वेद यात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; 2151 कुंडीय महायज्ञ के लिए जनजागरण तेज - November 2, 2026
- यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दल-बदल की राजनीति तेज: सपा-भाजपा में आवाजाही जारी; पश्चिमी यूपी में नए सियासी समीकरण की बिसात - November 2, 2026
- अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े… टिप्पणी कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री: सपा बोली— “भाजपा के इशारे पर हो रही बयानबाजी” - November 2, 2026