आईपीएल ने सिर्फ BCCI के रुतबे को नहीं बढ़ाया है बल्कि इसने दुनियाभर के क्रिकेटरों को भी मालामाल बनाया है। एक रिपोर्ट के अनुसार अभी तक आईपीएल में खिलाड़ियों को सैलरी के रूप में 2,500 करोड़ रुपये मिले हैं। सिर्फ 2022 सीजन के लिए हुई नीलामी में 204 खिलाड़ियों को 551 करोड़ रुपये मिले थे, जो अब तक की सबसे बड़ी राशि थी।
IPL के इतिहास में बतौर सैलरी सबसे अधिक कमाई 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने की है। वह अब तक IPL से सैलरी के रूप में 164 करोड़ रुपये घर ले गए हैं। दूसरे नंबर पर आईपीएल के सबसे सफल कप्तान मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा हैं। उन्हें 162 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली 158 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
15 सीजन में 957 मैच
IPL ने 15 सीजन पूरे किए हैं। इस दौरान कुल 957 मुकाबले खेले गए हैं। IPL 2008 में शुरू हुआ था। उसके बाद से अब तक लगातार यह टूर्नामेंट विश्व पटल पर छाया हुआ है। इसने न केवल रोमांच के तड़के से फैंस का खूब मनोरंजन किया है, जबकि क्रिकेटरों की कमाई का एक अलग रास्ता सोर्स भी तैयार किया है।
-एजेंसियां
- आगरा के फतेहाबाद में 1.10 लाख की लूट की सूचना निकली फर्जी: बैंक जांच में खुला राज, पुलिस को गुमराह करने वाला युवक बेनकाब - September 16, 2026
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026