Abu Road, Rajasthan, India. मेरी शान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है… के नारों के साथ शुक्रवार को ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन परिसर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने सुबह 9 बजे यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर निकाली गई 108 बाइकर्स ने भाग लिया। बाइक पर लहराते तिरंगा झंडा और सडक़ सुरक्षा का संदेश देते हुए यह मोटर बाइक रैली पालनपुर के लिए रवाना हुई। इस दौरान दादीजी ने यात्रा के सफल आयोजन के लिए आशीर्वचन दिए।
रैली में शामिल सभी 108 युवा बाइकर्स नशामुक्त और बालब्रह्मचारी हैं। रास्ते में तिरंगा यात्रा में शामिल बाइकर्स का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान के तहत उक्त यात्रा निकाली गई। यात्रा में आबू रोड-रेवदर विधायक जगसीराम कोली ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि इससे लोगों में देशप्रेम के प्रति भावना बढ़ेगी।
मोटर बाइक रैली का उद्देश्य बताते हुए ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष बीके करुणा ने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेवारी है कि देश प्रेम के प्रति लोगों को जागरूक करना। संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय भाई ने कहा कि हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज प्यारा तिरंगा झंडा हम सभी को एकता का संदेश देता है। आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके तहत निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में आगजन भी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। परमात्मा ने हमें भारत को विश्व गुरु बनाने, देवभूमि बनाने का जो कार्य सौंपा है उसे हम सभी मिलकर पूरे समर्पण भाव से पूरा करेंगे। भारत जल्द विश्वगुरु बनने जा रहा है।

एसडीएम अरविंद शर्मा ने कहा कि आज आप सभी को देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। जिस उद्देश्य को लेकर यात्रा निकाली जा रही है, उसमें आप सभी सफल हो।
वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके ऊषा बहन ने कहा कि आज भारत तेजी से कदम बढ़ाते हुए विश्वगुरु की ओर बढ़ता जा रहा है। तिरंगा यात्रा से घर-घर में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो रही है। मोटर बाइक रैली से भी इसमें शामिल सहभागी रास्तेभर लोगों को देशप्रेम का संदेश देंगे।
सुप्रसिद्ध गायक हरीश मोयल ने कहा कि एक समय हमारा प्यार भारत देश जो सोने की चिडिय़ा था, स्वर्णिम भारत था वह जल्द ही फिर से बनने जा रहा है। जिसके हम सभी गवाह बनेंगे। इस दौरान उन्होंने गीत सृष्टि के आदिकाल में था एक प्यारा सा भारत देश, सर्वगुणों से संपन्न था… गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यात्रा में खासकर ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी उत्साह दिखाते हुए स्कूटर के साथ शामिल हुईं।
इस मौके पर डॉ. सतीश गुप्ता, बीके रामप्रकाश, बीके भानु, बीके जगदीश, बीके मोहन, बीके सत्येन्द्र, बीके अमरदीप, बीके रामसुख मिश्रा, धीरज सिंह समेत बड़ी संख्या में युवा भाई-बहनें मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके चंदा ने किया। यात्रा के पालनपुर पहुंचने पर इसमें शामिल सभी बाइकर्स का जोरदार स्वागत किया गया।
- Agra News: बाईपास पर आईएसबीटी कट की बदली जाएगी डिजाइन, मेट्रो स्टेशन से बस अड्डे तक बनेगा फुट ओवर ब्रिज - June 17, 2025
- सोनी सब की पौराणिक महागाथा ‘वीर हनुमान’ में हुनर हाली गांधी निभा रही हैं योद्धा रानी कैकेयी की भूमिका - June 17, 2025
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सोनी सब के कलाकारों ने बताया कि कैसे योग उन्हें फिट रखता है और दिन की सकारात्मक शुरुआत करता है - June 17, 2025