Agra, Uttar Pradesh, India. अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी द्वारा पुलिस लाइन आगरा स्थित होटल मार्क रॉयल के पार्क में कॉलोनी निवासियों द्वारा योग उत्सव का आयोजन किया गया।
पार्क में एक बडी एल.ई.डी. लगाकर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन सुना गया। इसके बाद योग गुरू बाबा रामदेव जी के प्रत्येक योगासन की क्रियाएं की गई। योगउत्सव में योग प्रशिक्षक सोनिया चावला, लोकेश कुमार शर्मा एवं अनुराग शर्मा के नेतृत्व में कॉलोनी निवासियों को योग कराया गया। भारी संख्या में लोगों द्वारा योग किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगल सिंह धाकड़ ने की।
इस योग उत्सव के अवसर पर विधान परिषद सदस्य उ0प्र0 विजय शिवहरे, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय की धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति उपाध्याय, उनके सुपुत्र डॉ. अलौकिक उपाध्याय, पार्षद ओमप्रकाश धाकड़, राजीव लवानियां, अनिल कोहली, सियाराम प्रजापति, निशू कपूर, अजय वर्मा, सोनू पोपटानी, राजू कुशवाह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: हनुमान जी के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण लंका, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान - October 15, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा से पहले घमासान: समिति गठन को लेकर भाजपा और सपा समर्थित गुट आमने-सामने, डीसीपी कार्यालय पहुंचा विवाद - October 15, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: डिजिटल लॉक तोड़ने के बाद खाते से निकाले रुपये, तो एपीके लिंक से 9.80 लाख की चपत - October 15, 2026