आगरा: शारदा यूनिवर्सिटी आगरा के शारदा स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस “फार्मेसी में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: एडवांसिंग लर्निंग एंड प्रोफेशनल एक्सीलेंस” का शनिवार को सफल समापन हुआ। 14-15 फरवरी 2026 को यूनिवर्सिटी के रमन हॉल में हाइब्रिड मोड पर आयोजित इस संगोष्ठी में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने फार्मा सेक्टर में तकनीक के भविष्य पर चर्चा की।
हेल्थकेयर में AI और डेटा का महत्व
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) अतुल कुमार नासा (प्रो वाइस-चांसलर, SGT यूनिवर्सिटी) ने फार्मास्यूटिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा-ड्रिवन एजुकेशन को अनिवार्य बताया। इस इवेंट का आयोजन वाइस-चांसलर प्रो. (डॉ.) जयंती रंजन और रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।
दिग्गज विशेषज्ञों की रही मौजूदगी
शारदा स्कूल ऑफ फार्मेसी के डीन प्रो. (डॉ.) ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कॉन्फ्रेंस में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) के एसोसिएट डीन प्रो. (डॉ.) आकाश वेद और SGT यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) विजय भल्ला शामिल हुए।
चांसलर श्री पी.के. गुप्ता और प्रो-चांसलर श्री वाई.के. गुप्ता के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन में ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. विकास शर्मा और उनकी टीम (डॉ. गुरविंदर पाल सिंह, सुश्री अश्नी सिंह और श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में बाल सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार - February 14, 2026
- मैरून (Maroon) ने लॉन्च किया “फाइंड माय स्किन टोन” कलेक्शन; भारतीय महिलाओं के लिए ‘यूनिवर्सल बेज’ का दौर खत्म - February 14, 2026
- शिव भक्तों के लिए खुशखबरी: डाक विभाग घर पहुंचाएगा सोमनाथ और काशी विश्वनाथ का प्रसाद, जानें पूरी प्रक्रिया - February 14, 2026