एक टीवी चैनल के शो पर टिप्पणी के लिए एंकर अमन चोपड़ा को खोज रही राजस्थान पुलिस ने उनसे यह भी पूछा है कि उक्त शो की स्क्रिप्ट किसने लिखी थी और उसका प्रोड्यूसर कौन था। रविवार को न्यूज-18 इंडिया के एंकर अमन चोपड़ा को खोजते हुए ग्रेटर नोएडा पहुंची राजस्थान पुलिस को मुख्यालय से निर्देश है कि वह गिरफ्तारी तक वहीं रहे।
बता दें कि चोपड़ा ने 22 अप्रैल को टीवी शो ‘देश नहीं झुकने देंगे’ में राजस्थान के अलवर जिला अंतर्गत राजगढ़ में अतिक्रमण अभियान के दौरान मंदिर ढहाने की कार्रवाई को दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई कार्रवाई का बदला बताया था। डूंगरपुर के कोतवाली थाने के थाना अधिकारी दिलीप दान के अनुसार राजस्थान पुलिस की टीम चोपड़ा की गिरफ्तारी के लिए नोएडा स्थित उनके कार्यालय और ग्रेटर नोएडा स्थित घर गई थी, लेकिन वह दोनों जगह नहीं मिले। पुलिस उनके कार्यालय में नोटिस देकर आई है जिसमें कुछ दस्तावेज मांगे गए हैं।
राजस्थान पुलिस द्वारा नोटिस के माध्यम से प्रोड्यूसर और स्क्रिप्ट राइटर के बारे में जानकारी किए जाने के बाबत पूछने पर ब्राडकास्ट मीडिया के कामकाज से परिचित जानकार बताते हैं कि किसी टीवी चैनल पर आने वाले शो के कंटेंट के लिए केवल एंकर ही जिम्मेदार नहीं है। कार्यक्रम के प्रोड्यूसर और संपादक को भी जिम्मेदार माना जाता है। मामले में राजस्थान पुलिस का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि अमन चोपड़ा के खिलाफ तलाशी वारंट भी जारी किया जाएगा। चोपड़ा के खिलाफ डूंगरपुर के बिछीवाड़ा पुलिस थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज हुई थी जिसे बाद में कोतवाली पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।
-एजेंसियां
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026