कलाल खेरिया मंदिर पर लोधी समाज की महापंचायत में आरोपी दरोगा और सिपाहियों को बचाने का आरोप
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. फतेहाबाद रोड स्थित तोरा चौकी के प्रभारी आकाश सिंह यादव ने 25 जुलाई, 2024 को कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा लोधी को थूक चटवाया और बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। लोधी समाज सिर्फ लाइन हाजिर किए जाने से खुश नहीं है। मांग की गई है चौकी प्रभारी को निलंबित कर मुकदमा दर्ज किया जाए।
लोधी समाज ने कलाल खेरिया मंदिर पर महापंचायत की। इसमें लोधी समाज ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। आरोप लगाया की पुलिस आरोपी प्रभारी, सिपाही व दरोगाओं को बचाने में लगी है। इससे पुलिस के प्रति लोधी समाज के लोगों में बड़ा आक्रोश है।
लोधी समाज द्वारा खोला ऐलान किया गया कि अगर पुलिस ने हमारी मांग पर 48 घंटे में कार्रवाई न की तो आंदोलन किया जाएगा। कमिश्नरी और कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा।
महापंचायत में मुख्य रूप से लाल सिंह लोधी, बबलू लोधी, लव कुश चौधरी, पार्षद वीरेंद्र राजपूत, दीपक वर्मा,पार्षद महाराज सिंह लोधी, हवलदार राजपूत प्रधान, मुकेश राजपूत, सतीश राजपूत, प्रकाश राजपूत, जवाहरलाल राजपूत, हरिमोहन प्रधान, निर्देश राजपूत, राघव सिंह पहलवान, उमेंद्र राजपूत, एड.तेजेंद्र राजपूत, आरके राजपूत, सुरेश सिंह राजपूत, आनंद लोधी, अमन लोधी, के पी सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- आगरा में गूंजे जैन धर्म के जयकारे: आचार्य सौभाग्य सागर और आचार्य सुरत्न सागर जी का ट्रांस यमुना कॉलोनी में भव्य मंगल प्रवेश - July 22, 2026
- संसद में काले कपड़ों में विपक्ष का हल्ला बोल: NEET पेपर लीक पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने, सदन स्थगित - July 22, 2026
- जो लोग राम मंदिर चढ़ावा चोरी के घटनाक्रम से जरा भी विचलित नहीं होते, वे किसी भी बात से शर्मिंदा नहीं हो सकते, इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी चर्चा में - July 22, 2026