सहारनपुर। देवबंद के एक मदरसे से पुलिस ने एक छात्र को पकड़ा है। उसने सोशल मीडिया (एक्स) पर धमकी भरी पोस्ट डाली है जिसमें लिखा बहुत जल्द इंशाअल्लाह दूसरा पुलवामा भी होगा। ऐसी धमकी भरी पोस्ट सामने आने के बाद एटीएस समेत अन्य खुफिया एजेंसियां छात्र से पूछताछ में जुट गई हैं।
देवबंद की खानकाह पुलिस चौकी की टीम द्वारा पकड़ा गया मदरसा छात्र मोहम्मद तलहा मजहर झारखंड के जमशेदपुर सरायकेला का रहने वाला बताया गया है। वह मजहबी तालिम हासिल करने के लिए देवबंद आया हुआ है। उसके सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट की गई। ये पोस्ट उसी की है या किसी दूसरे की हरकत है पुलिस, एटीएस (ATS) समेत अन्य खुफिया एजेंसियां इसका पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।
प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद मदरसा छात्र को पूछताछ के लिए हिरास्त में लिया गया था, लेकिन उससे अभी कुछ हासिल नहीं हुआ। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच पड़ताल कर रही है।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
Free पढ़ने के लिए क्लिक करें। फाइव स्टार रेटिंग और कमेंट का भी अनुरोध है। 5 Star rating and comments please
- ’अग्रबंधु’ के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा? कमला नगर थाने में दर्ज एफआईआर के 11 महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने पर समाजसेवियों में रोष - August 24, 2026
- आगरा के एमएलसी विजय शिवहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मिलावट और नकली दवा रोकथाम समिति के बनाए गए सभापति - August 24, 2026
- एसएनएमसी आगरा में सफल किडनी ट्रांसप्लांट: पति को नई जिंदगी देने वाली 31 वर्षीय मीना की हालत स्थिर, वीडियो कॉल पर हुई भावुक बातचीत, PM मोदी औऱ CM योगी का जताया आभार - August 24, 2026