मुंबई (अनिल बेदाग) : ममता मशीनरी लिमिटेड गुरुवार, 19 दिसंबर, 2024 को इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव के संबंध में बोली प्रस्ताव अवधि खोलेगी। ऑफर का मूल्य बैंड 230 से ₹ 243 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। मूल्य बैंड में प्रति इक्विटी शेयर र 12 की छूट शामिल है, जो कर्मचारी आरक्षण हिस्से में बोली लगाने वाले पात्र कर्मचारियों को दी जा रही है. न्यूनतम 61 इक्विटी शेयरों के लिए तथा उसके बाद 61 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियां लगाई जा सकती हैं।
एकर निवेशक बोली/प्रस्ताव अवधि बुधवार, 18 दिसंबर, 2024 को खुलेगी और बंद होगी। बोली/प्रस्ताव अवधि सदस्यता के लिए गुरुवार, 19 दिसंबर, 2024 को खुलेगी और सोमवार, 23 दिसंबर, 2024 को बंद होगी।
यह इक्विटी शेयर कंपनी के 12 दिसंबर, 2024 के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से पेश किए जा रहे हैं, जो अहमदाबाद में रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, गुजरात के पास दायर किया गया है।
-up18News
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सैफायर लायंस क्लब आगरा प्रयास की सराहनीय पहल: 24 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे - October 14, 2026
- जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ - October 14, 2026
- Agra News: दीपावली से पहले वेतन, बोनस और एरियर भुगतान की मांग, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन - October 14, 2026