माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स पिछले चार दिनों से भारत के दौरे पर हैं। बिल गेट्स अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमिनी में भी शामिल हुए और उसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।
इस मुलाकात के बाद बिल गेट्स ने एक्स पर एक पोस्ट किया, “मैंने भारत के एआई पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में बात करने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और इसका उपयोग स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा में सुधार के लिए कैसे किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा हुई।’
उन्होंने आगे कहा, ‘भारत की डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की यात्रा उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक शानदार मॉडल है। बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन भारत सरकार की खुली, सुरक्षित और इंटरऑपरेबल प्रणालियों के निर्माण की पहल का समर्थन करने की उम्मीद करता है जो समावेशी हों और मजबूत डिजिटल अर्थव्यवस्थाएं बनाएं।’
इस मुलाकात के बाद अश्विनी वैष्णव ने भी एक्स पर एक तस्वीरों के साथ एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्रेडिट और एआई पर बिल गेट्स और उनकी टीम के साथ रोचक चर्चा हुई।
-एजेंसी
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026