मुंबई (अनिल बेदाग): भारत के क्रिएटिव मीडिया सेक्टर में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जीएलएस यूनिवर्सिटी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित एसएई इंस्टिट्यूट के साथ मिलकर ग्लोबल बी. डिज़ाइन (ऑनर्स) प्रोग्राम लॉन्च किया है। एनिमेशन, वीएफएक्स और गेम डेवलपमेंट पर केंद्रित यह चार वर्षीय डिग्री, देश में अपनी तरह की पहली ग्लोबल क्वालिफिकेशन है, जो भारतीय क्रिएटर्स को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की शिक्षा और करियर अवसर प्रदान करेगी।
इस एक्सक्लूसिव कोर्स की खासियत है प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग, जिसमें छात्र पहले दिन से ही इंडस्ट्री के अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर, स्टूडियो और प्रोडक्शन टूल्स पर ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे। साथ ही प्रोग्राम में ग्लोबल इमर्शन, एक्सचेंज प्रोग्राम और एसएई के इंटरनेशनल नेटवर्क तक सीधी पहुंच भी शामिल है।
लॉन्च समारोह के दौरान जीएलएस यूनिवर्सिटी के प्रमुख सुधीर नाणावटी ने कहा, “प्रसिद्ध एसएई के साथ यह साझेदारी जीएलएस और भारत की शिक्षा प्रणाली दोनों के लिए माइलस्टोन है। हम छात्रों को ऐसी शिक्षा देना चाहते हैं जो उन्हें क्रिएटिव इंडस्ट्री में लीडर और इनोवेटर बनाए।”
कार्यकारी निदेशक डॉ. चांदनी कपाड़िया ने कहा, “यह प्रोग्राम भारत के युवाओं को विश्वस्तरीय कौशल देगा और एनिमेशन, VFX तथा गेमिंग के तेजी से बढ़ते बाजार में उनकी वैश्विक पहचान मजबूत करेगा।”
नेविटास ग्रुप की एजुकेशन पार्टनरशिप हेड जेना शिलर ने कहा, “भारत में अपनी उपस्थिति के लिए जीएलएस से बेहतर साझेदार नहीं हो सकता। हमारा उद्देश्य भारतीय स्टूडेंट्स को ग्लोबल क्रिएटिव इंडस्ट्रीज में सफलता के लिए तैयार करना है।” इस सहयोग के साथ जीएलएस यूनिवर्सिटी ने क्रिएटिव मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय ही नहीं, वैश्विक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026