लखनऊ। राजधानी लखनऊ के छावनी क्षेत्र स्थित आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) स्टेडियम में 6 से 20 फरवरी तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित होगी। इस रैली में उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के लगभग 13 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। ये सभी अभ्यर्थी जुलाई 2023 में हुई लिखित परीक्षा में सफल रहे हैं।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह के अनुसार, भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के लिए चयन प्रक्रिया होगी। अभ्यर्थियों को रात दो बजे तक एएमसी सेंटर एंड कॉलेज स्टेडियम में रिपोर्ट करना अनिवार्य किया गया है।
यह उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली छठी अग्निवीर भर्ती रैली है। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, लखनऊ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ईमेल पर एडमिट कार्ड भेजे जा चुके हैं। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ सभी जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। सेना ने अभ्यर्थियों को दलालों और फर्जीवाड़े से सतर्क रहने की भी सलाह दी है।
रैली में औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ जिलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
भर्ती रैली का कार्यक्रम
6 फरवरी: सभी 13 जिलों की तहसीलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास)
7 फरवरी: सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल
8 फरवरी: औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, चित्रकूट, उन्नाव, बांदा और लखनऊ की तहसीलों के लिए अग्निवीर टेक्निकल
9 फरवरी: बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, कानपुर नगर, महोबा और फतेहपुर की तहसीलों के लिए अग्निवीर टेक्निकल
10 फरवरी: कानपुर नगर की कानपुर, घाटमपुर, नरवल और बिल्हौर तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी
11 फरवरी: फतेहपुर की बिंदकी, फतेहपुर, खागा और लखनऊ की मलिहाबाद, बीकेटी, लखनऊ, मोहनलालगंज, सरोजिनीनगर के लिए अग्निवीर जीडी
12 फरवरी: चित्रकूट की कर्वी, मऊ, मानिकपुर, राजापुर तथा कानपुर देहात की रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, सिकंदरा, मैथा, भोगनीपुर के लिए अग्निवीर जीडी
13 फरवरी: हमीरपुर की हमीरपुर, राठ, सरीला, मौदहा और उन्नाव की सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, बीघापुर, बांगरमऊ के लिए अग्निवीर जीडी
14 फरवरी: गोंडा की गोंडा, तरबगंज, मनकापुर, कर्नलगंज और बांदा की बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी, पैलानी के लिए अग्निवीर जीडी
15 फरवरी: कन्नौज की छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा, हसेरन और महोबा की कुलपहाड़, चरखारी, महोबा के लिए अग्निवीर जीडी
16 फरवरी: औरैया की बिधूना, औरैया, अजीतमाल और बाराबंकी की फतेहपुर, रामनगर, नवाबगंज, सिरौली गौसपुर, रामसनेहीघाट, हैदरगढ़ के लिए अग्निवीर जीडी
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026