मुंबई। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड अपना प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 12 दिसंबर 2025 को लॉन्च करने जा रही है, जो 16 दिसंबर 2025 तक खुला रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली तिथि 11 दिसंबर 2025 तय की गई है। कंपनी द्वारा जारी रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक, आईपीओ का प्राइस बैंड ₹2,061 से ₹2,165 प्रति इक्विटी शेयर रखा गया है। फ़्लोर प्राइस और कैप प्राइस क्रमशः कंपनी के फेस वैल्यू के 2,061 गुना और 2,165 गुना हैं।
प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, आईपीओ के बाद कंपनी की कुल चुकता पूंजी का 9.91% हिस्सा ऑफ़र में आएगा, जबकि नेट ऑफर 9.41% होगा। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट किए जाएंगे। निवेशकों के लिए न्यूनतम बोली 6 इक्विटी शेयर तय की गई है, जिसके बाद 6-6 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकेगी।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का यह निर्गम बाजार में बड़ी पेशकशों में से एक माना जा रहा है और निवेशकों की नज़रें इस पर टिकी हुई हैं।
-अनिल बेदाग
- अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का 139वां जयंती समारोह 25-26 अक्टूबर को: 40 भव्य झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा - October 22, 2026
- आगरा में अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 221 सिम कार्ड और 96 रेडियो एंटीना बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार - October 22, 2026
- आगरा में सहेली को घर में रखने पर हुआ था बवाल, भाई ने बहन को मारी गोली, 24 घंटे में गिरफ्तार - October 22, 2026