भारतीय सेना ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में दो आतंकी मार गिराए हैं। यह आतंकी नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार करके घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। भारतीय सेना के जवानों इनकी कोशिश को नाकाम करते हुए इन्हें नियंत्रण रेखा पर ही मार गिराया।
भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया है कि यह पाकिस्तान की तरफ से दो आतंकी सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान इन्हें जब चेतावनी दी गई तो इन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में दोनों ही आतंकी को मार गिराया।
भारतीय सेना का इस घटना के साथ ही तलाशी अभियान शुरू हो गया है। सेना का यह ऑपरेशन अभी जारी है। दोनों ही मारे गए आतंकी पाकिस्तानी की तरफ गिरे हुए हैं। ये आतंकी बाड़ पार करने में भी नाकाम रहे। भारतीय सेना की मुस्तैदी के आगे घाटी में इस समय आतंकियों की एक नहीं चल रही है।
गौरतलब है कि 20 मई को बारामूला लोकसभा क्षेत्र में चुनाव है। यह पूरा इलाका इसी लोकसभा क्षेत्र में आता है। ऐसे में चुनाव से पहले आतंकियों की सफाई से चुनाव का कार्यक्रम पूरी तरह से सुरक्षित हो गया है। इस समय कुपवाड़ा में चुनाव प्रचार एकदम से जोरों पर चल रहा है। यह इसी लोकसभा में आता है।
-एजेंसी
- यूपी की सियासत में उबाल: सपा प्रवक्ता मनोज यादव को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, बाराबंकी कोर्ट में होगी पेशी - February 13, 2026
- यूपी की राजनीति में बड़ा उलटफेर: कांग्रेस छोड़ अब ‘साइकिल’ पर सवार होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी, महाशिवरात्रि के दिन होगा ‘शक्ति प्रदर्शन’ - February 13, 2026
- यूपी में छलकेगा महंगा जाम: नई आबकारी नीति मंजूर, 1 अप्रैल से बढ़ जाएंगे शराब और बीयर के दाम - February 13, 2026