सोपोर में आतंकियों की मौजूदगी का पता लगने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। रविवार को बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान के दौरान आने-जाने के रास्ते बंद करने समेत यातायात को कुछ समय के ठप करवाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश की गई।
संयुक्त दल में सेना की 22 आरआर, सोपोर पुलिस और सीआरपीएफ की 197 बटालियन के जवान मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने फल मंडी सोपोर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। इस दौरान सभी प्रवेश और निकास के रास्तों को सील कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।
लोलाब से दो ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजा जेल
कुपवाड़ा जिले के लोलाब से पुलिस ने दो ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। इनकी शिनाख्त लोलाब के टेकीपोरा के राशिद अहमद पीर व शात मुकाम के गुलाम मोहम्मद शाह के रूप में हुई है। जांच के दौरान उनके मोबाइल फोन से पोस्टर, फोटो, वीडियो तथा सक्रिय आतंकियों से बातचीत का ब्योरा बरामद किया गया।
दोनों देश गतिविधियों में शामिल होने के साथ ही आतंकी संगठन में शामिल होने के प्रयास में थे। इलाके में सक्रिय आतंकियों को मदद पहुंचाने के साथ ही आतंकवाद को जीवित करने की साजिश में लगे हुए थे। सोशल मीडिया पर आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों के प्रसार पर वे सुरक्षा बलों की निगाह में आ गए।
जमानत पर पत्रकार के रिहा होते ही दूसरे मामले में गिरफ्तारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने पत्रकार फहद शाह को शनिवार को जमानत दे दी। पुलिस के अनुसार पत्रकार आतंकवाद का महिमामंडन करने और फर्जी खबरें फैलाने के तीन मामलों में वांछित था। इन मामलों में कश्मीर पुलिस ने 5 फरवरी को ट्वीट किया था।
इसके एक दिन बाद पुलिस ने फहद शाह को आतंकवाद का महिमामंडन करने, फर्जी खबरें फैलाने और कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा करने के लिए गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के कुछ ही देर बाद फहद को एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
-एजेंसी
- निजी अस्पतालों ने मोड़ा मुंह, आगरा के SNMC ने बचाई मासूम की जिंदगी: बच्ची की पीठ से सफल सर्जरी कर हटाई ‘फाइब्रोलाइपोमा’ गांठ - November 4, 2026
- आगरा के खंदौली में बंद मकान पर चोरों का धावा: दशहरे पर हुआ था गृह प्रवेश, लाखों के सोने-चांदी के जेवर, बैटरियां व सिलेंडर पार - November 4, 2026
- आगरा में साइबर ठगों का नया और शातिर जाल: बिजली मीटर अपडेट कराने के बहाने महिला के खाते से पार किए 5.48 लाख रुपये; पति को वीडियो कॉल कर दिया झांसा - November 4, 2026