आगरा: एक बार फिर से आगरा लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल गतिमान एक्सप्रेस से आज आगरा पहुँचे थे। उनके स्वागत के लिए भाजपाइयों का ज्वार आगरा कैंट स्टेशन पर उमड़ पड़ा था। सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ आगरा कैंट स्टेशन पर मौजूद थे और उनके ट्रेन से उतरने के बाद भाजपाइयों ने उनका पुष्प वर्षा करते स्वागत किया।
कैंट स्टेशन से बाहर निकलते ही केंद्रीय राज्यमंत्री कार में।सवार हुए और कार की छत खोलकर सभी का अभिवादन करते दिखे। उनके आगरा पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने देखो देखो कौन आया मोदी जी का शेर आया नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए। स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर डांस भी किया।
मीडिया से बात करते हुए एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताकर दुबारा प्रत्याशी बनाया है वो उस पर खरा उतरेंगे। इस बार देश को पीएम मोदी की गारंटी है देश को विकसित बनाने की। इसलिए आम व्यक्ति इस गारंटी को चाहता है और पीएम मोदी के साथ है।
विपक्ष और इंडिया गठबंधन पर हमलावर होते हुए कहा कि आज विपक्ष का गठबंधन इस विचार धारा पर बना है कि एक के सभी दुश्मन दोस्त हो जाते है। इसलिए उनका यह प्रयास सफल नही होगा क्योकि इस गठबंधन में अब दरार पड़ने लगी है। रालोद अलग हो गया है। धीरे धीरे सब अलग हो रहे है।
यह गठबंधन अब ऐसा हो गया है कि शादी तो गयी लेकिन हनीमून होने से पहले ही तलाक हो जाना। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण भी सामने है क्योकि टिकट बंटवारे को लेकर विपक्ष में खींचतान चल रही है और इंडिया गठबंधन से राजनैतिक दल अलग हो रहे है।
उन्होंने यह भी कहा कि आज विपक्ष कितना भी प्रयास कर ले लेकिन मोदी और उनकी योजनाएं विपक्ष पर भारी है। आज मतदाता भी समझ चुका है इसलिए मोदी का साथ दे रहा है क्योंकि वो भी जानता है कि व्यक्ति उस वृक्ष को नही काटता जिसपर से आपकों फल मिलते है।
- Agra News: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह का भव्य स्वागत, सेनेटरी सुपरवाइजरों ने समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन - July 25, 2026
- आषाढ़ी दूज पर मिनी रणूजा में ‘ग्रीनमैन’ विरल देसाई ने किया भव्य पौधारोपण व पौधा वितरण - July 25, 2026
- Agra News: राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने आगरा के जनकपुरी महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, बोले- यह सनातन परंपरा का जीवंत उत्सव - July 25, 2026