Agra, Uttar Pradesh, India. डॉक्टर एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (Dr MPS Group of Institutions) एवं डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल (Dr MPS World School) के संयुक्त तत्वावधान में देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया। आजादी के अमृत महोत्सव का रोमांच देखते ही बन रहा था। कैडेट्स ने मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी। भारत माता की जय से प्रांगण गुंजायमान होता रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इस मौके पर उन्होंने ने अपने उद्बोधन में कहा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त 1947 को रात 12:00 बजे भाषण दिया था जो भारत के स्वर्णिम इतिहास के सबसे महानतम भाषण में से एक है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त, 1947 की रात्रि में जब सब सो रहे थे तब भारत को आजादी मिली। आजादी दिलाने के लिए बलिदानी सदा के लिए भारत मां की गोद में सो गए। यह आजादी त्याग और बलिदान की बलिवेदी पर मिली है। अब युवा पीढ़ी को आजादी के महत्व को समझते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक होना चाहिए।

कार्यक्रम में छात्र दर्शित सोनी ने देश भक्ति पर गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को रोमांचित कर दिया। छात्रा तन्वी शर्मा ने आजादी पर हिन्दी में भाषण देकर सभी को आत्मविभोर कर दिया। छात्रा स्तुति के अंग्रेजी भाषण ‘द मीनिंग ऑफ फ्रीडम’ दिया तो दर्शक खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं सके। छात्रा अंजनी ने जैसे ही मातृभूमि पर जोशीली कविता प्रस्तुत की, पूरा प्रांगण भारत माता की जय से गुंजायमान हो गया। स्कूल की शिक्षिका अम्बिका के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने ‘ए मेरे वतन’ पर सामूहिक प्रस्तुति दी।

डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की समन्वयक राखी शर्मा, शैली कपूर, विवेक जादौन आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया। मंच का संचालन छात्रा अंजली यादव व शिवांशी सोलंकी ने किया। डॉ. एमपीएस ग्रुप के कार्यकारी निदेशक डॉ. एके गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य चार्ल्स क्लेरेंस ने आभार प्रकट किया। ग्रुप के सीओओ अजयराज सिंह राजावत, डीएन शैक्षिक विकास चन्द्र शर्मा, डीन वित्त संजय जैन, डीएन प्रशासन चंद्रशेखर अरोड़ा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026