भगवान बुद्ध ने दुनिया को करुणा और मैत्री का संदेश दिया : मुख्यमंत्री
महाकुम्भ में सत्य की अनुभूति कोटि-कोटि संतों और श्रद्धालुओं को हो रही
सभी उपासना विधियों का एक मंच पर आना अभिनन्दनीय
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि सत्य की अनुभूति होना भगवान बुद्ध का कथन है। सत्य को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल होता है। सत्य हमेशा सत्य रहेगा। इसी सत्य की अनुभूति आज महाकुम्भ में कोटि-कोटि संतों और श्रद्धालुओं को हो रही है।
मुख्यमंत्री जी आज महाकुम्भ नगर में ‘बौद्ध महाकुम्भ यात्रा’ का शुभारम्भ करने के बाद इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ एकता का संदेश दे रहा है। भगवान बुद्ध ने दुनिया को करुणा और मैत्री का संदेश दिया। आज यदि भारत रहेगा, तो भगवान बुद्ध का संदेश भी रहेगा। महाकुम्भ आत्म-साक्षात्कार का माध्यम है। सभी उपासना विधियों का एक मंच पर आना अभिनन्दनीय है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अब तक 38 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज महाकुम्भ में आकर आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इससे भारत का डंका दुनिया में बज रहा है। लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर एकता के संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम के उपरान्त, बौद्ध संतों और विद्वानों पर पुष्प वर्षा भी की।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026