राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत्त पति ने अपनी पत्नी को बेल्ट से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिजनौर के चंद्रावल का माजरा सादुल्लाह खेड़ा निवासी सुरेश डेली शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। सोमवार को रात सुरेश शराब के नशे में अपनी पत्नी को कमरा बंद करके बेल्ट से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
जब सुबह हुई तो बच्चों ने अपनी मां को कमरे में पड़ा हुआ देखा और उसके शरीर पर बेल्ट के निशान थे। बच्चों ने पड़ोस में बताया। पड़ोसियों ने रिश्तेदारों को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर मौजूद बेल्ट को बरामद किया और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-एजेंसी
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026