Agra, Uttar Pradesh, India.थाना सिकंदरा क्षेत्र के कैलाश मन्दिर के निकट दो दिन से रुके जिस व्यक्ति को दुकानदार ने खाना खिलाया, उसने उसी दुकानदार की हत्या कर दी। यह वारदात विगत रात्रि हुई। यहां मन्दिर के निकट प्रसाद बेचने वाले दुकानदार की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी।
कैलाश गांव निवासी 60 वर्षीय सुमेश गिरी का कैलाश मंदिर के गेट के बाहर घर है। घर में ही उनकी प्रसाद की दुकान भी है। सुमेश गिरी के बेटे पवन गिरी ने बताया कि खंदारी निवासी अरुण कुमार दो दिन से मंदिर में ही ठहरा हुआ था। मंदिर में वह सफाई करता था और वहीं खाना खा रहा था। अरुण कुमार को शनिवार रात करीब दस बजे सुमेश गिरी ने अपने घर से खाना खिलाया। इसके बाद अरुण उनके घर में ही बैठा था। पवन ने देर रात उसे घर से बाहर बाहर निकाल दिया। इसके बाद परिवार के लोग सो गए। रात लगभग तीन बजे अरुण कुमार दुकान का शटर उठाकर घर में दाखिल हो गया। शटर के पास ही सुमेश गिरी सो रहे थे।
अभियुक्त ने उन पर पेचकस से वार शुरू कर दिए। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य लोग वहां पहुंचे तब तक अरुण ने सुमेश गिरी को पेचकस से गोद दिया। सुमेश गिरी के घरवालों ने अरुण को दबोच लिया। परिवारीजन सुमेश गिरी को अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस को बुला कर आरोपी को सौंप दिया। थाना प्रभारी सिकंदरा आनंद कुमार शाही का कहना है कि पवन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पूछताछ जारी है।
कैलाश मन्दिर के महंत निर्मल गिरी ने बताया कि अभियुक्त एक-दो दिन पहले गणेश-विसर्जन शोभायात्राओं में से किसी के साथ आया था और मन्दिर के निकट में रुक गया था। पुलिस जांच में ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
- डीग रेलवे स्टेशन का कायाकल्प: पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, 15.24 करोड़ में मिलीं वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं - July 17, 2026
- डीग रेलवे स्टेशन का कायाकल्प: पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, 15.24 करोड़ में मिलीं वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं - July 17, 2026
- आगरा मेट्रो की बड़ी उपलब्धि: सिकंदरा तक के सभी 152 पिलर तैयार, जल्द शुरू होगा अगले चरण का विस्तार - July 17, 2026