♥
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को सही शिक्षा और सोच की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि भारत फिर से ‘विश्व गुरु’ बनने के लिए तैयार है। आबू रोड में ब्रह्म कुमारियों की 85वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एक दशक के भीतर देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा।
सही शिक्षा, सही सोच और सही ज्ञान दे सकता है ताकत
प्रेट्र के मुताबिक जगदीप धनखड़ ने कहा कि सही शिक्षा, सही सोच और सही ज्ञान हमें ताकत दे सकता है। भारत अतीत में एक विश्व गुरु था और भविष्य में फिर से विश्व गुरु हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने जो सपना देखा था, वह जल्द ही पूरा होगा। हमारे शिक्षण संस्थानों ने दुनिया को आगे बढ़ाया है। दुनिया के इतिहास में सच्चाई और शांति का संदेश देने वाला भारत के अलावा कोई दूसरा देश नहीं है।
एक दशक में दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा भारत
उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश की नई शिक्षा नीति इसकी संस्कृति, विचारों और विरासत को ध्यान में रखकर बनाई गई है। उन्होंने कहा कि देश एक नई दिशा में जाएगा, क्योंकि शिक्षा मूल है और धर्म हमारी विरासत और पूंजी है। धनखड़ ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी भारत ने पूरी दुनिया की सेवा की। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और एक दशक के भीतर यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा।
धनखड़ परिवार के रुतबे की गवाह है हवेली
करीब आठ हजार की आबादी वाला राजस्थान के झुंझुनूं जिले का किठाना गांव में पहुंचते ही वह विशाल हवेली ध्यान आकर्षित करती है, जहां जगदीप धनखड़ का बचपन बीता था। मजबूती से खड़ी यह हवेली धनखड़ परिवार के रुतबे की गवाह है। पुश्तैनी हवेली के अलावा अब परिवार के लोगों ने नए घर भी बनाए हैं, मगर हवेली की अपनी शान है।
- आगरा में थ्रेसर बना काल: एत्मादपुर के छलेसर में सरसों की मढ़ाई के दौरान दर्दनाक हादसा, मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत - March 12, 2026
- सरहद का रखवाला घर में हारा: छुट्टी पर आए सेना के हवलदार ने घर में लगाया फंदा, पिता ने बहू और ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप - March 12, 2026
- आगरा का लांसनायक आदर्श कुमार निकला ISI का जासूस, चाहरवाटी शर्मसार, दुल्हन के अरमानों पर फिरा पानी - March 12, 2026