Hathras, Uttar pradesh, India. पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु थाना मुरसान क्षेत्र के ग्राम ताजपुर व ग्राम बगुली में पूर्व ग्राम प्रधान, प्रधान प्रत्याशी, ग्राम के संभ्रान्त व्यक्तियो आदि के साथ चौपाल का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत बगुली पूर्व में थाना इगलास जनपद अलीगढ क्षेत्र के अन्तर्गत आता था, जो नये परिसीमन के उपरान्त थाना मुरसान जनपद हाथरस के अन्तर्गत आता है। चौपाल के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी नागरिक निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग अपनी इच्छा के अनुसार करें। पंचायत चुनाव में यदि कोई व्यक्ति आपको मतदान करने से डराये, धमकाये या धन, वस्तु, शराब आदि का प्रलोभन दे अथवा आपको मताधिकार के प्रयोग से वंचित रखने का किसी प्रकार का कार्य करता है, तो उसके विरुद्ध कडी कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। चुनाव में अराजकता फैलाने वालो पर नजर रखे एवं अराजकता फैलाने वाले अराजकतत्वो की सूचना समय से पुलिस को दें। साथ ही बताया गया कि कोई व्यक्ति क्षेत्र में शराब पीकर अराजकता फैलाते पकडा गया तो कडी कार्यवाही की जायेगी तथा किसी प्रत्याशी द्वारा शराब वितरण कराया गया तो उसके विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही पुलिस द्वारा की जायेगी। इसी दौरान लोगो से चुनाव में आने वाली समस्याओ के बारे में बातचीत की गई। चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये सहयोग की अपील की गयी। किसी अप्रिय घटना की आशंका या कोई विवाद होने पर तुरंत थाना स्तर या डायल 112 पर पुलिस को अवगत कराने के लिये बताया गया।
इसी क्रम में चौपाल में उपस्थित पूर्व प्रधान, प्रधान प्रत्याशी व ग्राम के सम्भ्रान्त व्यक्तियो को “विश्वास पर्ची” का वितरण किया गया तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति पंचायत चुनाव में मतदान करने से डराये, धमकाये या धन, वस्तु, शराब आदि का प्रलोभन दे, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस/प्रशासन को विश्वास पर्ची के पीछे लिखे नंबरों पर निर्भीक होकर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतया गुप्त रखी जायेगी। ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। साथ ही लोगों को अवगत कराया जा रहा है कि यदि कोई व्यक्ति क्षेत्र में अराजकता फैलाने का प्रयास करता है अथवा अन्य किसी प्रकार से लोगों को परेशान करता है तो उसकी सूचना भी पुलिस/प्रशासन को दें ।
साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा गांव के सम्भ्रान्त व्यक्तियो व प्रधान प्रत्याशी आदि से सीधा संवाद स्थापित करने के लिये जनपद में गठित “चुनाव जनसंवाद सेल” के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि “चुनाव जनसंवाद सेल” पर नियुक्त कर्मचारियो द्वारा फोन करके आप लोगो से नाम पता पूछकर गांव की सकुशलता पूछी जाती है । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित लोगो से चुनाव जनसंवाद सैल द्वारा पूछे जाने पर किसी प्रकार की चुनाव के दौरान होने वाली समस्याए या आने वाली समस्याऐ के बारे में अवगत कराने हेतु अपील की गयी ।
इसी क्रम में पूर्व प्रधान/प्रत्याशी प्रधान एवं बैठको में उपस्थित ग्रामवासी व सम्भ्रान्त व्यक्तियो से उनकी शिकायतो या समस्याओ के बारे में जाना गया तथा चुनाव में भाई चारे के साथ रहने का आह्वान किया तथा माहौल खराब करने वालो पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी । इसके साथ ही सभी से आपस में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं पंचायत चुनाव शान्ति पूर्ण कराये जाने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
बैठक के दौरान ब्रह्रा सिंह (क्षेत्राधिकारी सादाबाद), अंजली गंगवार (उपजिलाधिकारी हाथरस), शिवकुमार शर्मा (प्रभारी निरीक्षक थाना मुरसान), सुरेन्द्र सिंह (पी0आर0ओ पुलिस अधीक्षक हाथरस), प्रवीण कुमार शर्मा (तहसीलदार सदर) व अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026