माधव मिलन और RSS ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 102 लोगों का परीक्षण
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. माधव मिलन संस्था द्वारा विजय नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी महानगर के तत्वाधान में एक स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ शिविर का उद्घाटन नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव और एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि हमारा समाज के प्रति दायित्व यह कि आने वाली युवा पीढ़ी स्वस्थ रहे, तभी समाज स्वस्थ रहेगा।
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ जो सेवाएं दी जा रही है, इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का काम हो रहा है। उन्होंने माधव मिलन की माध्यम से किये कार्य की सराहना की। कहा कि यह समाज के लिए एक प्रेरणा है।
कार्यक्रम का संचालन प्रमुख अशोक अग्रवाल ने किया। स्वस्थ्य शिविर में 102 लोगों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। नरेश सूद ने अध्यक्षता की।
इस अवसर पर डॉ. प्रशांत लवानिया, डॉ. अंकुर गोयल, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. राकेश त्यागी, डॉ. अजीत कुमार, डॉक्टर सुनील, डॉ. मयंक प्रताप सिंह, डॉक्टर गोविंद खंडेलवाल, डॉक्टर रेणु सिंह, डॉक्टर विकास, डॉक्टर विशाल, डॉक्टर अर्चना सिंह, डाक्टर एकता सिंह, डॉ. आशीष सिंह आदि ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।
अभय, उपाध्याय, सार्थक सिंह, अमोघा, अंजलि, सोनाली, हिमांशी, तनु, गुलशन यादव, योगिता, संस्कृति, आयुष राज, कुशल सिंह, निखिल, पार्थ, पासवान ज्योति, आलोक, डॉ. केसर सिंह, अजय, संजीव, निखिल, अंकुश गुप्ता, रवि गुप्ता, नीतीश अग्रवाल, अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026