आगरा। दयालबाग में लोहड़ी पर्व उल्लास के साथ दो दिन तक मनाया गया। कल प्रातः खेतों पर कृषि कार्य के साथ साथ ही दयालबाग में लोहड़ी का सेलिब्रेशन शुरू हो गया था।
सभी सतसंगी भाई, बहन एवं बच्चे नियत समय से खेतों पर पर पहुंच चुके थे। बच्चों की वेशभूषा लोहड़ी के रंग में रंगी हुई थी। हुजूर प्रो. प्रेम सरन सतसंगी साहब एवं रानी साहिबा के खेतों में पधारने के पश्चात खेतों पर दैनिक कार्यक्रम के साथ साथ लोहड़ी के भी कार्यक्रम हुए। संत परह्यूमन के बच्चों ने बहुत मनभावन प्रस्तुतियां दीं।
हुजूर प्रो. प्रेम सरन सतसंगी साहब एवं रानी साहिबा के खेतों वापस निज आवास (प्रेम नगर) पहुंचने पर भी संत परह्यूमन के बच्चों द्वारा लोहड़ी के उपलक्ष्य में शानदार कल्चरल प्रोग्राम की प्रस्तुतियां दी गयीं। यह क्रम कल सुबह से आज तक चला। लोहड़ी सेलिब्रेशन का समापन शाम को हुआ।
लोहड़ी सेलिब्रेशन के इस कार्यक्रम में देश-विदेश के लाखों सतसंगियों की ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर सहभागिता रही। आज शाम के खेतों के कार्यक्रम में दयालबाग शिक्षण संस्थान के सैकड़ों विद्यार्थयों एवं एनसीसी कैडेट्स ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।
मुख्य बात यह रही कि आज शाम खेतों पर कल्चरल कार्यक्रम के दौरान हुजूर प्रो. प्रेम सरन सतसंगी ने ”लोहड़ी आई“ कार्यक्रम को “रंग लाई लोहड़ी” के नाम से संबोधित किया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026