Lucknow, Uttar Pradesh, India. आगरा की डॉ. नीहारिका मल्होत्रा और उनकी बेटी निराली मल्होत्रा का एक फोटो को उत्तर प्रदेश में काफी पसंद किया गया है। इस फोटो में अपने घर के नजदीक एक बागीचे में डॉ. नीहारिका अपने नन्ही परी निराली के साथ एक पौधा लगा रही हैं। ऐसा उन्होंने जुलाई में आयोजित उत्तर प्रदेश वन महोत्सव जन आंदोलन के तहत किया। पौधारोपण के दौरान डॉ. नीहारिका के पिता डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने एक फोटो खींचा और इसे वन महोत्सव की ‘मेरा शहर हरित शहर’ छायाचित्र प्रतियोगिता में भेज दिया।

बुधवार को लखनऊ के ककरैल स्थित मॉलीश्री ऑडीटोरियम में वन महोत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। इसमें डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा द्वारा प्रस्तावित डॉ. नीहारिका और निराली के फोटो को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा की टीम ने लखनऊ में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रदत्त यह अवॉर्ड प्राप्त किया।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026