मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए संसद में देश का आम बजट पेश कर दिया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए जनता को आभार देते हुए अपने बजट भाषण में कई बड़े ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस 9 प्राथमिकताओं पर है और इन्हें हासिल करने की हमारी पूरी तैयारी है। वहीं, लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण से पीएम मोदी भी काफी खुश नजर आए। पीएम मोदी उनके पूरे बजट भाषण के दौरान जमकर मेज थपथपाते हुए दिखे।
संसद में पीएम मोदी मंगलवार को एक अलग ही अंदाज में नजर आए। निर्मला सीतारमण ने जैसे ही अपने बजट भाषण में बड़े ऐलान शुरू किए, पीएम मोदी ने मेज थपथपाकर उनका समर्थन किया। उनके चेहरे पर बजट की घोषणाओं को लेकर खुशी साफ झलक रही थी। निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि हम आश्वस्त करते हैं कि जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा, वे चाहे किसी भी धर्म या जाति से हों, कोई भेदभाव नहीं होगा। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक अर्थव्यवस्था की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
9 अहम क्षेत्रों पर सरकार का जोर
लोकसभा में बड़े ऐलान करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस बजट में सरकार 9 अहम क्षेत्रों पर जोर दे रही है। इनमें रोजगार, कौशल विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और नेक्स्ट जेनरेशन के लिए सुधार शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य इन क्षेत्रों में तेजी से विकास कर विकसित भारत का सपना साकार करना है। सरकार इन सभी प्राथमिकताओं को पूरी गंभीरता से ले रही है और इनके लिए पूरी तैयारी भी कर रही है। इसके साथ ही सरकार कृषि के क्षेत्र में भी बड़ी योजनाएं बनाने में जुटी है।
कृषि रिसर्च में सुधारों पर जोर
निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार का जोर कृषि रिसर्च में सुधारों पर होगा। उच्च पैदावार वाली फसलों की 9 किस्में लेकर आएगी। इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर काम किया जाएगा। कृषि क्षेत्र की मजबूती के लिए 32 फसलों की 109 किस्में लाई जाएंगी। इसके अलावा देश के 400 जिलों में फसलों का डिजिटल सर्वे किया जाएगा।
Compiled by up18News
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026