लखनऊ। यूपी के श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। ग्राम पंचायत कैलाशपुर के मजरा लियाकतपुरवा में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़े मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में दंपती और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं।
सुबह जब परिवार के लोग काफी देर तक बाहर नहीं निकले, तो मृतक सिरोज अली की मां को चिंता हुई। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उन्होंने छोटी बहु और बेटी राबिया को बुलाया। राबिया ने खिड़की से झांककर देखा तो पांचों लोग अंदर मृत पड़े थे। यह दृश्य देखकर परिजन दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय और सीओ भारत पासवान पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया कि मृतक सिरोज अली (35) और पत्नी शहनाज (30) के बीच पहले कभी-कभी विवाद होता था, लेकिन हाल के दिनों में सब ठीक चल रहा था। परिवार के तीन बच्चे—तबस्सुम (6), गुलनाज (4) और मोइन (2) भी मृत मिले हैं। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।
पुलिस ने घर को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-साभार सहित
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026