फैशन इंडस्ट्री की ग्लैमरस डीवा डेलबर आर्या ने एक बार फिर अपने बोल्ड और स्टाइलिश अंदाज़ से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। हाल ही में उन्होंने अपना एक लेटेस्ट फोटोशूट और वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। डेलबर का यह पूरा लुक हाई-एंड फैशन, ग्लैम और एलीगेंस का परफेक्ट मिश्रण है।
डेलबर ने इस बार ब्लैक लाइक्रा की गोल्ड हैंड-एम्ब्रॉयडर्ड ड्रेप्ड साड़ी गाउन पहनी, जिसे डिजाइनर भक्ति जोशी और हितेंद्र कापोपारा ने डिजाइन किया है। लगभग ₹50,000 कीमत वाली इस साड़ी में हाई थाई स्लिट और गोल्ड थ्रेडवर्क ने इसे रॉयल और सेक्सी दोनों बना दिया। बस्ट एरिया पर परफेक्ट फिटिंग इस आउटफिट को और भी ग्लैमरस बनाती है, जबकि पल्लू का सिंगल-लेयर ड्रेप लुक में एलीगेंस जोड़ता है।
साड़ी के साथ मैच किया गया स्ट्रक्चर्ड फुल-स्लीव डीप प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज भी खास आकर्षण रहा। सेंटर पर गोल्ड पैचवर्क और स्लीव्स पर की गई फाइन एम्ब्रॉयडरी ने इस आउटफिट में लग्जरी टच को और निखारा।
एक्सेसरीज की बात करें तो डेलबर ने Ocean Clutches का स्वारोवस्की क्रिस्टल एम्बेलिश्ड कैमरा क्लच कैरी किया, जिसकी कीमत करीब ₹21,000 है। इसके साथ Baala Jewels की लगभग ₹7,000 की ज्वेलरी—सर्कुलर फ्लोर टार्निश ईयररिंग्स और रिंग्स—ने उनके लुक को पूरी तरह कंप्लीट किया।
मेकअप में डेलबर ने न्यूड स्मज्ड आईशैडो, काजल-लाइन्ड आंखें और ग्लॉसी न्यूड लिप शेड चुना, जबकि हेयरस्टाइल में ढीले कर्ल्स ने पूरे लुक में सॉफ्ट सेक्सी वाइब जोड़ दी।
इस पूरे लुक की कुल वैल्यू लगभग ₹78,000 पड़ती है, और इसे देखकर फैंस कह रहे हैं—“ये तो किसी भी कॉकटेल पार्टी या वेडिंग ग्लैम नाइट का परफेक्ट इंस्पिरेशन है!”
डेलबर का यह ब्लैक इंडो-वेस्टर्न साड़ी गाउन एक बार फिर साबित करता है कि वह सिर्फ एक्ट्रेस नहीं, बल्कि ट्रेंडसेटर हैं—हमेशा नई स्टाइल गोल्स सेट करते हुए।
-up18news
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026