Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई में बलिदान देने वाली वीरांगना अवंतीबाई लोधी से आखिर किसको घृणा हो सकती है। अब देखिए न, अवंतीबाई लोधी चौराहा, शास्त्रीपुरम (सिकंदरा, आगरा) पर कालिख पोत दी है। अवंतीबाई लोधी के नाम को मिटाने का प्रयास किया है।
शास्त्रीपुरम गोल चक्कर का आधिकारिक नाम अवंतीबाई लोधी चौराहा है। गोल चक्कर पर यह नाम लिखा हुआ है। कुछ अराजक तत्वों ने रात्रि में अवंतीबाई लोधी चौरहा पर कालिख पोत दी। इस तरह अवंतीबाई के नाम को मिटाने का प्रयास किया।
यह जानकारी मिली तो अवंतीबाई लोधी में आस्था रखने वाले लोगों में रोष व्याप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद वीरेंद्र लोधी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।
पार्षद वीरेंद्र लोधी ने बताया कि इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार को घटना से अवगत कराया गया। मौके पर आई पुलिस आई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। चार लोग दिखाई दे रहे हैं। एक के हाथ में पट्टी बंधी हुई है। इंसपेक्टर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कैमरा की रिकॉर्डिंग देखकर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पार्षद वीरेंद्र लोधी ने कहा कि अवंतीबाई लोधी हमारे कुल की गौरव हैं। उनका नाम भी हमारे लिए गौरव का विषय है। जिसने भी यह घृणित कृत्य किया है, वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।
घटनास्थल पर विजय प्रताप राठौड़, भाजपा नेता लखन चौधरी, भाजपा नेता जीडी चाहर, कप्तान सिंह लोधी, दीपक राजपूत, इंद्रजीत राजपूत, कैलाश लोधी, विक्रम लोधी, राजेश लोधी, रोहिताश लोधी, पृथ्वीराज लोधी, राजू राजपूत, विकास लोधी, सचिन लोधी, प्रिंस लोधी, राजवीर लोधी, हिमांशु लोधी आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई जिला-महानगर अध्यक्षों की बैठक, मांगे गए संभावित प्रत्याशियों के नाम - August 31, 2026
- आगरा के ताजगंज में नगर निगम की ताबड़तोड़ छापेमारी: स्पा और होटल से आपत्तिजनक सामग्री मिलने से मचा हड़कंप - August 31, 2026
- ‘देखिए सर, तमंचा लोड तो नहीं है…’– कैमरे के सामने आगरा पुलिस के फिल्मी अंदाज ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां, अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी का ड्रामाई वीडियो चर्चा में - August 31, 2026