Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान पता चला कि गंगाजल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होने के पश्चात भी कई मोहल्लों में नहीं मिल रहा है। इस पर उन्होंने अधिकारी तलब किए और निर्देश दिया।
मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जल निगम आगरा के महाप्रबन्धक आर.के. पंकज एवं अधिशासी अभियंता रमेश चन्द्रा को अपने आवास स्थित कैंम्प कार्यालय पर बुलाया। आगरा में जल निगम की पाइप लाइन का नक्शा दिखाते हुए गंगाजल से वंचित विभिन्न क्षेत्र की जानकारी भी दी। मंत्री ने गंगाजल पाइप लाइन एवं सीवर पाइप लाइन कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया।
कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वंचित क्षेत्रों में गंगाजल तत्काल उपलब्ध कराया जाए। सीवर की पाइप लाइन बिछाने में तेजी लाई जाए। युद्ध स्तर पर काम करने की जरूरत है।
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026
- रिश्तों पर लगा कलंक: गोरखपुर में 15 साल के भतीजे को लेकर भागी 35 साल की चाची, शादी की जिद पर हुआ थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा - February 11, 2026