यूपी में मौसम के यूटर्न लेते ही दिन चढ़ने के साथ लगभग सभी 75 जिलों में धूप की तपिश गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों में मौसम साफ रहने वाला है। अगले 4 दिनों में यूपी के कई शहरों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, गुरुवार से कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।
दरअसल, रविवार को यूपी के कई जिलों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। इस दौरान बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, झांसी में तापमान 42.1 सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जो शनिवार की अपेक्षा करीब 2 डिग्री कम रहा।
आगरा में रविवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। जबकि, न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की उम्मीद है। 22-24 अप्रैल के दौरान दक्षिणी यूपी और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।
साभार सहित
- गणेश आचार्य की फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ का दमदार ट्रेलर रिलीज़: सपनों, संघर्ष और अटूट संकल्प की दिखेगी अनूठी दास्तान - October 13, 2026
- सिनेकिन्ड में अभिनेत्री शीना चौहान सम्मानित: पर्यावरणविद् मेनका गांधी ने मानवाधिकारों और मानवीय मूल्यों में योगदान के लिए किया अलंकृत - October 13, 2026
- टाइम्स म्यूजिक स्पिरिचुअल की नई पहल: नवरात्रि पर शुरू हुई डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ ‘दिव्य दर्शन’, हिमाचल के 10 शक्तिपीठों की गाथा से होंगे रूबरू - October 13, 2026