आगरा: यमुना पार के प्रकाश नगर में दुल्हन पक्ष के लोगों को लेकर आई बस की चपेट में आकर विगत रात्रि दो लोगों की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, प्रकाशनगर निवासी हर्ष की शादी एटा की रहने वाली गोलू के साथ तय हुई थी। दूल्हा पक्ष ने शादी आगरा में ही करने के लिए कहा था, इसके लिए प्रकाश नगर स्थित कृष्णा मैरिज होम बुक किया गया। दुल्हन पक्ष के लोग अलग अलग गाड़ियों से मैरिज होम पहुंचे। दुल्हन पक्ष के लोगों को रविवार रात नौ बजे के करीब बस लेकर आ रही थी। यह बस प्रकाश नगर के अंडर रेलवे पास के पास पहुंची तभी अचानक अनियंत्रित हो गई।
बस ने एक के बाद एक कई लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में दो की मौत और छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। बस से दुल्हन पक्ष के लोग उतर आए, स्थानीय लोग भी आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस की चपेट में आए घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026