सिंधी शक्ति संगठन खेरिया मोड़ ने दिन भर प्रसाद और शरबत बांटा
हिन्दू नववर्ष और झूलेलाल जयंती को पूरा देश मना रहा
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. सिंधी शक्ति संगठन खेरिया मोड़ ने भगवान झूलेलाल जयंती व हिन्दू नववर्ष महोत्सव हर्षोल्लास के साथ खेरिया मोड़ चौराहे पर मनाया। श्री सोमनाथ धाम के पीर गुरु रुद्रनाथ योगी, सुशील नोतनानी, चंद्र प्रकाश सोनी, गागनदास रमानी, घनश्यामदास देवनानी एवं जयराम दास होतचंदानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद दिनभर प्रसाद व शरबत वितरण किया गया।
पीर गुरु रुद्रनाथ योगी जी ने सभी को भगवान झूलेलाल जयंती एवं नववर्ष की बधाई देते हुए कहा – जो जाति, धर्म, वर्ग, पुरखों का सम्मान नहीं करते वह कभी आगे नहीं बढ़ते। जयंती से ही जागृति आती है। जागृति से ही सोच बदलती है। सोच से संघर्ष करने की क्षमता आती है और संघर्ष से सत्ता मिलती है।

सिंधी शक्ति संगठन के अध्यक्ष सुशील नोतनानी ने शहरवासियों एवं समाज के लोगों को झूलेलाल जयंती एवं नए वर्ष की बधाई दी। उन्होंने बताया कि झूलेलाल जयंती सिंधी समाज के लोगों तक ही सीमित नही है। इस जयंती को सर्व समाज एवं पूरा देश मनाता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष महेश शर्मा, हेमंत नोतनानी, प्रमोद चाहर, खगेश मथुरिया, संजय मगन, अजय नोतनानी, हाशाराम खेमानी, राजकुमार नोतनानी, विजेंद्र पहलवान, रमेश नोतनानी, पार्षद जय सिंह सरदारा, संजय नोतनानी, मनोज नोतनानी, मनोज खेमानी, आनंद नोतनानी, हीरा खेमानी, रूपचंद चंदानी, संतोष नोतनानी, आशु मूलचंदानी, दिलीप खेमानी, वंश नोतनानी, माया नोतनानी, शशि उपाध्याय, सतीश मनमानी, बाबू चेतवानी, दिनेश नोतनानी, मेघराज चंदानी, संगीता नोतनानी, हेमा नोतनानी, बबीता नोतनानी, मीना नोतनानी, अमिता नोतनानी, भावना नोतनानी, विकी खेमानी, अनिल नोतनानी, जय किशन, अमन शिरोमणि, अभिषेक नोतनानी, आर्यन, अंश, केशव जादौन, राकेश कुशवाह, संजय अग्रवाल, अजय भल्ला आदि लोग शामिल हुए।
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026