गुजरात चुनाव: मोरबी में सीएम योगी ने कुछ इस तरह जोड़ा यूपी से गुजरात का कनेक्‍शन… – Up18 News

गुजरात चुनाव: मोरबी में सीएम योगी ने कुछ इस तरह जोड़ा यूपी से गुजरात का कनेक्‍शन…

POLITICS

 

गुजरात विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोरबी पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करने से पहले मोरबी ब्रिज हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद योगी कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए और कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में होगी तो क्या अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन सकता था? योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में कश्मीर से धारा 370 खत्म हुई। यह आंतकवाद की जड़ दी।

इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने गुजरात मॉडल की तारीफ और फिर गुजरात और उत्तर प्रदेश के अटूट रिश्ते पर कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती से आया हूं। उत्तर प्रदेश मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे आज मुझे भगवान कृष्ण की धरती से गुजरात आने का मौका मिला है।

मोदी है तो मुमकिन है

योगी आदित्यनाथ कहा कि कभी भगवान कृष्ण उत्तर प्रदेश के मथुरा को छोड़कर गुजरात के द्वारका आए थे। इसके बाद द्वारका उनका धाम बना। आज जब द्वारका के भव्य मंदिर की बात होती है। इसके अलावा जब सोमनाथ और अंबा माता के मंदिर के भव्य स्वरूप की बात होती हैं। इससे एक नई प्रेरणा मिलती है। मैं आपका आभारी हूं कि आप ने बार-बार मोदी को चुना। इसके बाद उनकी इतनी लोकप्रियता हुई कि वे प्रधानमंत्री बने। आज बतौर प्रधानमंत्री उनका मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश को भी मिल रहा है। उन्होंने आज 500 साल बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि काशी में भव्य विश्वनाथ धाम है। मोदी ने कहा कि तभी तो कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस रहती तो क्या अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो सकता था? कांग्रेस कुछ नहीं कर सकती है। न आस्था का सम्मान कर सकती है न ही वैश्विक मंच पर नेतृत्व कर सकती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस राष्ट्रगान का भी सम्मान नहीं कर पा रही है।

कांतिभाई की तारीफ की

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोरबी सदैव चुनौतियों से जूझकर खड़ा हुआ है। मोरबी हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तेजी से काम हुआ। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां पर कांतिलाल अमृतिया जैसे कार्यकर्ता हैं जो लोगों की जान बचाने के नदी में कूद गए। योगी आदित्यानाथ ने कहा गुजरात देश और दुनिया को प्रेरित कर रहा है। पूर्व में यह काम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लौह पुरुष सरदार पटेल ने किया। अब यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हो रहा है।

पीएम मोदी ने नए-नए मॉडल

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए विकास के कई मॉडल बनाए। आज ये मॉडल पूरे देश में लागू हो रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पीएम मोदी के विजन के कारण ही भारत कोरोना से लड़ पाया। मुश्किल वक्त में पीएम मोदी नए-नए विचार लेकर आए और लॉकडाउन किया। उन्होंने दवाओं फ्री की और बाद वैक्सीन फ्री की। योगी आदित्यानाथ ने कहा इतना ही नहीं 80 करोड़ लोगों के लिए फ्री राशन की व्यवस्था की।

कांग्रेस पर किया कटाक्ष

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भी कांग्रेस पर कटाक्ष किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर घर तिरंगा इसका उदाहरण है। कांग्रेस के समय में 1947 में तिरंगा लहराने में चूक की होगी, लेकिन पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव की चिंता की और इससे सभी भारतवासियों को जोड़ा।