नई दिल्ली: दिल्ली में एक और आत्महत्या की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। अतुल सुभाष के आत्महत्या के मामले की तरह ही, मॉडल टाउन में पुनीत खुराना नामक एक युवक ने पत्नी से तंग आकर आत्महत्या कर ली।
पुनीत खुराना, जो कल्याण विहार का रहने वाला था, अपनी पत्नी और ससुराल वालों से परेशान था। उसने रात तीन बजे अपनी पत्नी मोनिका से फोन पर बात की, और सवा घंटे बाद ही आत्महत्या कर ली।
पुनीत और मोनिका का विवाह 2016 में हुआ था, लेकिन कुछ सालों बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया था। उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था। बताया जा रहा है कि पुनीत और मोनिका का एक संयुक्त व्यवसाय था, जिसको लेकर भी विवाद था। परिजनों का आरोप है कि मोनिका लगातार पुनीत को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी।
परिवार का कहना है कि मोनिका ने अंतिम बातचीत में पुनीत से कहा था, “तुम सिर्फ सुसाइड करने की बात करते हो, कर नहीं सकते।” अगली सुबह पुनीत का शव उनके कमरे में मिला।
पुनीत ने आत्महत्या से पहले 59 मिनट का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह वीडियो मामले की जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
मृतक पुनीत के परिजनों के अनुसार, मोनिका ने तलाक के बदले हर महीने 70 हजार रुपये देने, वकील की फीस और कई अन्य शर्तें रखी थीं। परिजनों का यह भी आरोप है कि मोनिका पुनीत को गालियां देती थी और उनके माता-पिता को जेल भेजने की धमकी भी देती थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और पुनीत द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो की भी जांच की जा रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026