कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ छत्तीसगढ़ पहुंची है. छत्तीसगढ़ के कोबरा में आम लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में एक भी गरीब-मज़दूर नहीं दिखा बल्कि अरबपति ‘अंबानी और अडानी’ दिखे.
राहुल गांधी ने कहा, “राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई. आपने भी देखा क्या आपको उसमें एक भी ग़रीब दिखा. मुझे अमिताभ बच्चन दिखे, ऐश्वर्या राय दिखीं, अडानी दिखे, अंबानी दिखे. सारे के सारे बिज़नेस वाले दिखे लेकिन मुझे एक गरीब बंदा उसमें नहीं दिखा. एक किसान नहीं दिखा, एक मज़दूर नहीं दिखा, एक बेरोज़गार नहीं दिखा, एक छोटा दुकानदार नहीं दिखा, एक चायवाला नहीं दिखा लेकिन सारे अरबपति दिखे. वहां अंबानी जी भाषण दे रहे हैं, उनकी पत्नी भाषण दे रही थी और उनके बच्चे भाषण दे रहे हैं.”
हालांकि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और व्यापारी गौतम अडानी दोनों ही शामिल नहीं हुए थे.
इस आयोजन में मुकेश अंबानी का परिवार, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ़, विक्की कौशल, रणदीप हुड्डा अपनी पत्नी लिन लैशराम, कंगना रनौत सहित कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं.
-एजेंसी
- Jhulelal Jayanti 2026 Agra: “सिंधियत की सतरंगी शाम” बनेगी देशभर के सिंधी समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र - March 31, 2026
- मिर्जापुर में काल बना अनियंत्रित ट्रेलर: बीमार बेटे को दवा दिलाने जा रहे मां, मासूम और चाचा की दर्दनाक मौत - March 31, 2026
- मौसम का यू-टर्न: आगरा-मथुरा समेत यूपी के 20 जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं - March 31, 2026