छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर ब्लास्ट किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम नारायणपुर से सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रही थी। इस दौरान एक पुलिस वाहन को नक्सलियों ने उड़ा दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आठ जवान और एक ड्राइवर शहीद हुआ है। नक्सलियों से यह ब्लास्ट दो बजकर 15 मिनट पर किया है। सभी शहीद जवान डीआरजी के हैं।
हिल गया है पूरा इलाका
बीजापुर में हुए इस हमले ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। सोमवार को कुटरू इलाके में नक्सलियों ने जवानों से भरे एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार वाहन पर IED ब्लास्ट किया गया। इस धमाके में नौ जवान शहीद हो गए हैं। कई अन्य जवान गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। बस्तर रेंज के IG ने इस घटना की पुष्टि की है।
ऑपरेशन पर निकले थे जवान
यह घटना उस समय हुई जब जवान ऑपरेशन पर निकले थे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि नक्सलियों ने किस तरह से इस हमले को अंजाम दिया लेकिन इस घटना से सुरक्षाबलों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले शनिवार को भी अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में DRG के एक जवान, प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए थे। वहीं, सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों को मार गिराया था। बीते कुछ समय में यह जवानों पर बड़ा हमला है। मौके पर अन्य जगहों से जवानों की टीम पहुंच रही है। यह घटना कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास की है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026