डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. भागवत कथा के चतुर्थ दिन कृष्ण जन्म हुआ तो हर कोई झूम उठा। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए नृत्य करने लगे। मेवा और खिलौनों की बारिश होने लगी। अंतरराष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता संजय शास्त्री जी महाराज ने कथा की रसधार इस तरह से बहाई कि श्रद्धालु भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जिसने रामायण पढ़ ली, वह कभी किसी से दुश्मनी नहीं करेगा। फ्री हेल्थ चेकअप भी चल रहा है। 9 जनवरी को भी फ्री चेकअप होगा। भागवत प्रवक्ता ने श्रद्धालुओं से कहा है कि वे हेल्थ चेकअप कराएं और खान-पान बदलकर स्वस्थ रहने के उपाय सीखें।

लाड़ली किशोरी जी सेवा ट्रस्ट श्रीधाम वृंदावन, मथुरा द्वारा श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ 5 जनवरी से 12 जनवरी, 2024 तक किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता संजय शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से कथा गंगा प्रवाहित हो रही है। स्थान है- 119, एमआईजी, ए ब्लॉक, शास्त्रीपुरम के सामने वाला पार्क। समय है- दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक। मुख्य यजमान हैं- शास्त्रीपुरम निवासी मनोज कुमार शर्मा और श्रीमती पूरन शर्मा (दोनों प्रधानाध्यापक)।

भागवत प्रवक्ता संजय शास्त्री जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा परमात्मा से जोड़ती है, बस सुनने का भाव पैदा होना चाहिए। शरीर, नेत्र, कान कथा नहीं सुनते हैं। कथा हृदय सुनता है, हृदय को अनुभूति मन देता है, मन में इच्छा जाग्रत होती है, इच्छा को ज्ञान प्रेरित करता है, ज्ञान, वैराग्य से मिलता है। इसका संबंध भक्ति से है। मन में भक्ति है तो कथा सुनेंगे। सिर्फ शरीर को लेकर आने वाला कथा नहीं सुन सकता है। शरीर के साथ मन को साथ लाना जरूरी है। कथा सुनने की प्रेरणा ज्ञान, वैराग्य और भक्ति से मिलती है।

उन्होंने कहा कि शरीर पांच तत्वों से बना है लेकिन 1600 बंधन हैं। उन्होंने कहा कि गर्भ में सवा माह का होते ही भगवान मृत्यु की तारीख लिख देता है। जिसकी मृत्यु तय है, उसे अंहकार नहीं करना चाहिए।

ऐसा कर्म करो कि मरने के बाद भी जीवित रहो, ऐसा मत करो कि जीते जी मर जाओ। उन्होंने सीख दी कि बड़ा भाई पिता समान और भाभी मां समान होती है।

अंतरराष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता संजय शास्त्री जी महाराज ने कहा कि अपने-अपने घर को सुधारो, भारत अपने आप सुधर जाएगा। अपना बेटा भले ही जुआ खेल रहा है लेकिन दूसरों को ज्ञान दे रहे हैं।

इस मौके पर युवा कुलश्रेष्ठ सभा के महासचिव अंकुर कुलश्रेष्ठ, पूर्वांचल सांस्कृति मंच के सचिव अनिल मिश्रा, किशन सिंह चाहर, राजीव ओबेराय, सुनील शर्मा, रवींद्र वर्मा, दुर्गेश वर्मा आदि को संजय जी शास्त्री महाराज ने मंच पर बुलाकर आशीर्वाद दिया।

वेलनेस कोच श्रीमती इंदु और महेश कुमार का विशेष सम्मान किया।




कान्हा बने रुद्रम को कंधे पर उठाये मुख्य यजमान मनोज शर्मा।

- आगरा में साइबर ठगों का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: 4 वारदातों में 55 लाख पार; कर्नल से लेकर शिक्षिका तक बने शिकार - March 26, 2026
- भक्ति के रंग में रंगी ताजनगरी: महाष्टमी पर निकली दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा; 80 झांकियों ने मोह लिया मन - March 26, 2026
- Agra News: पिनाहट पुलिस की बड़ी कामयाबी, महिला से कुंडल और जेवरात छीनने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, तीसरे की तलास जारी - March 26, 2026