बरेली । पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर स्टेशन के पास दो बच्चे सोमवार सुबह ट्रेन के इंजन से कट गए। एक बच्चे के कान में मोबाइल की लीड लगी हुई थी और दूसरा मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।
थाना इज्जतनगर के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह गली नंबर 8, इज्जतनगर के निवासी 14 वर्षीय आदित्य और उसका 11 वर्षीय दोस्त पंकज बाल कटाने को घर से निकले थे। आदित्य के कान में मोबाइल की लीड लगी हुई थी। वह गाना सुनते हुए चल रहा था जबकि पंकज मोबाइल का उपयोग करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच काठगोदाम की ओर से खाली इंजन इज्जतनगर स्टेशन की ओर आ गया।
रेलवे ट्रैक के पास खड़े लोगों ने दोनों बच्चों को बहुत आवाजें लगाईं लेकिन दोनों ने लोगों की आवाज नहीं सुनी। इंजन के पायलट ने भी लगातार हॉर्न बजाया, लेकिन दोनों बच्चे मोबाइल में इतने मशगूल थे कि वह ट्रैक से नहीं हटे और दोनों इंजन से कट गए।
दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों बच्चों के परिवार में हादसे की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया।
-साभार सहित
- 2027 चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका: बागी विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल - October 15, 2026
- दीपावली से पहले रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को दी मंजूरी - October 15, 2026
- CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे गए तिहाड़, दिपके ने कहा – ऐसा अंग्रेजों के राज में होता था - October 15, 2026