आगरा: इस वर्ष सर्दी के मौसम में कोहरे की मार अधिक देखने को मिली। कोहरे की वजह से आगरा में आलू के किसान सबसे अधिक परेशान है क्योंकि कोहरे के कारण आलू की खेती में झुलसा रोग लग गया है। झुलसा रोग से अपने आलू को बचाने के लिए दवा का छिड़काव कर रहा है लेकिन उसका कोई असर नहीं हो रहा है। आलू की यह स्थिति देखकर किसान की नींद उड़ गई है।एक किसान ने बताया कि 10 बीघा आलू की खेती में आधा आलू झुलसा रोग से बेकार हो रहा है। किसानों ने अब सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
शुरुआत में आलू की फसल अच्छी होने से किसान काफी उत्साहित था लेकिन जैसे ही मौसम बदला, कोहरे की मार पड़ने लगी तो किसान चिंता में डूब गया। कोहरे के चलते देखते ही देखते आलू में झुलसा रोग लग गया। किसान अपनी इस फसल को बचाने की जुगत में लगा है लेकिन प्रयास सफल होते नहीं दिख रहे हैं।
किसानों का कहना है कि आलू की फसल अच्छी हुई थी। किसान काफी उत्साहित था लेकिन गलन भरी सर्दी व कोहरे ने किसानों के चेहरे की खुशी छीन ली है। किसानों का कहना है कि कोहरा आलू की फसल के लिए खराब होता है। जितना तेजी से कोहरा पड़ेगा उतना ही आलू को नुकसान करेगा।।इस बार प्रकृति की मार पड़ गयी है। आलू को झुलसा रोग लग गया है। किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
इस संबंध में जिला उद्यान अधिकारी का कहना था कि इस बार कोहरा अधिक पड़ा है, इसका असर आलू पर असर पड़ा है लेकिन अभी तक किसी किसान ने नुकसान की शिकायत नही की है। फिलहाल किसानो को थोड़ा थोड़ा पानी लगाने की सलाह दी है, साथ ही किसी किसान को ज्यादा परेशानी है वो कृषि वैज्ञानिक से सलाह ले सकता है।
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026
- सपा की तुष्टिकरण और जातिगत राजनीति अब जनता के बीच नहीं चलने वाली: भाजपा नेता रोहित कत्याल - September 15, 2026
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026