आगरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शनिवार को पहली बार आगरा आगमन हुआ, जहां उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। आगरा भाजपा महानगर की ओर से सिकंदरा चौराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शंखनाद और पुष्पवर्षा के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें 51 किलो और कुछ स्थानों पर 151 किलो फूलों की विशाल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष के आगरा पहुंचते ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नारेबाजी और संगठनात्मक एकजुटता के प्रदर्शन के बीच सबसे पहले कीथम पर जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। इसके बाद सिकंदरा चौराहे पर महानगर इकाई द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश, धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, एमएलसी विजय शिवहरे, गौरव राजावत, शैलू पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ आगरा पहुंचे।
इसके बाद पंकज चौधरी का बोदला, मारुति एस्टेट, शिवाजी नगर, कोठी मीना बाजार, पचकुइया, सुभाष पार्क और धाकरान सहित शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।
हालांकि, पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने मीडिया के सवालों से बचने के लिए आगे से माइक और आईडी हटवा दी। हाल के दिनों में विधानसभा चुनावों के बाद कुछ विधायकों द्वारा ब्राह्मण समाज की बैठकों को लेकर जारी राजनीतिक चर्चाओं के चलते मीडिया की संभावित सवाल-जवाब से बचने के उद्देश्य से उन्होंने संवाद से परहेज किया।
स्वागत समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026