इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर शहबाज सरकार और पाक आर्मी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और पीटीआई के 80 अन्य सदस्यों को नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया गया है. यानी अब ये लोग देश छोड़कर भी नहीं भाग पाएंगे.
इमरान पर यह शिकंजा ऐसे वक्त कसा गया है, जब उनपर आर्मी एक्ट लगाने की तैयारी हो रही है. इमरान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई को पूरे पाकिस्तान में हिंसा भड़क गई थी. इमरान पर हिंसा की साजिश रचने का आरोप लगा है. इससे एक दिन पहले इमरान खान ने देश को संबोधित करते हुए शहबाज सरकार और आर्मी पर पीटीआई को खत्म करने का आरोप लगाया था .
इमरान ने कहा था कि मेरी पार्टी पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है. इमरान ने ट्वीट कर कहा है कि मेरे 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और नेता जेल में हैं और उनकी यातनाएं दी जा रही हैं.
इमरान खान पाकिस्तान में भड़की हिंसा के बाद लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. इमरान के बेहद करीबी और पूर्व मंत्री फवाद चौधरी समेत पीटीआई के कई बड़े नेताओं ने हिंसा की आलोचना करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
बता दें कि इमरान की पार्टी पीटीआई पर शहबाज सरकार बैन लगाने की तैयारी कर रही है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बताया था कि इमरान की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई समर्थकों की ओर से देश के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले किए जाने के बाद सरकार यह कदम उठाने पर विचार कर रही है. इमरान समर्थकों ने आईएसआई बिल्डिंग, लाहौर में कोर कमांडर के आवास और मियांवाली एयरबेस समेत कई सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ और आगजनी की थी.
- साल 2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री का पद? आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ में खोले कई बड़े राज - November 10, 2026
- आगरा के रुनकता चौराहे पर महिला को लेकर दो पक्षों में हाईवोल्टेज ड्रामा; आधे घंटे तक सरेआम चली गाली-गलौज, तमाशबीन बने रहे राहगीर - November 10, 2026
- आगरा के वजीरपुरा स्थित प्राचीन सीताराम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा महोत्सव; भक्तों ने किया दुग्धाभिषेक और लिया अन्नकूट प्रसादी का आनंद - November 10, 2026