यूपी में इन दिनों निकल रही तेज धूप से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है, राजधानी लखनऊ में धूप के साथ-साथ बादलों के आवाजाही से उमस भरी ने लोगों को कूलर और एसी का सहारा लेने के लिए मजबूर कर दिया है। हालांकि, प्रदेश में शनिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है।
दरअसल, यूपी में प्रदेश वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात समेत करीब 46 जिलों में बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा आंधी चलने के साथ बारिश की संभावना है। 30 मार्च को प्रदेश में अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र और मिर्जापुर में बारिश होने के साथ ही बदल गरजने व आंधी चलने की उम्मीद है।
प्रदेश में चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ और रायबरेली जिले में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा यानी आंधी चलने के आसार है।
वहीं, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में बादल गरजने, बिजली गिरने और आंधी चलने के आसार है। इसके साथ ही इन सभी जिलों में बारिश की भी चेतावनी जारी हुई है।
यूपी में अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिले में बारिश हो सकती है। साथ ही बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया जिले में भी आंधी व बारिश की संभावना है।
-एजेंसी
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026