अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनकी चाय बिना आंख ही नहीं खुलती और आप बेड टी पीने के आदी हैं तो सावधान हो जाइए। चाय में कैफीन के अलावा एल-थायनिन और थियोफाइलिन होता है जो आपको सक्रिय तो बनाता है लेकिन कुछ गंभीर परिणामों के साथ…
मिचली और घबराहट
खाली पेट चाय पीने से पित्त रस के बनने और काम की प्रक्रिया पर असर पड़ता है। इसकी वजह से मिचली आ सकती है और घबराहट महसूस हो सकती है।
अल्सर होने का खतरा
खाली पेट चाय पीने वालों को अल्सर और हाइपर ऐसिडिटी होने का खतरा रहता है क्योंकि खाली पेट गर्म चाय पीने से पेट की अंदरुनी सतह में जख्म होने की आशंका बढ़ जाती है।
पेट फूलने की समस्या
माना जाता है कि ब्लैक टी सेहत के लिए अच्छी होती है और इससे वजन भी कम होता है लेकिन खाली पेट ब्लैक टी पीने से पेट फूल जाता है और भूख नहीं लगती।
मूड-स्विंग की प्रॉब्लम
खाली पेट दूध वाली चाय पीने से जल्दी थकान महसूस होती है। साथ ही मूड-स्विंग की प्रॉब्लम भी बढ़ जाती है।
हड्डियों की बीमारी
खाली पेट चाय पीने से स्केलेटल फ्लोरोसिस नाम की बीमारी भी हो सकती है। ये बीमारी हड्डियों को अंदर ही अंदर खोखला बना देती है। इस बीमारी में शरीर में आर्थराइटिस जैसा दर्द होने लगता है।
ज्यादा चाय पीने के नुकसान
– दिन भर में 3 कप से ज्यादा चाय पीने से ऐसिडिटी हो सकती है।
– आयरन अब्जॉर्ब करने की शरीर की क्षमता कम हो जाती है।
– कैफीन होने के कारण चाय पीने की लत लग सकती है।
– ज्यादा पीने से खुश्की आ सकती है, पाचन में दिक्कत हो सकती है।
– देर रात चाय पीने से नींद न आने की समस्या हो सकती है।
-एजेंसियां
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026