छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित नारायणपुर जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में चार माओवादियों को मार गिराया है. पुलिस के अनुसार माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों की अलग-अलग टुकड़ियां नारायणपुर के माढ़ इलाके में निकली थीं, जहां माओवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में पुलिस ने चार माओवादियों के मारे जाने की बात कही है. अभी भी इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मारे जाने वाले माओवादियों की संख्या बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. कई माओवादियों के घायल होने के भी प्रमाण मिले हैं. सुरक्षाबलों की सारी टीम मौके से लौट जाए, उसके बाद ही अंतिम स्थिति बताई जा सकती है.
गौरतलब है कि इसी महीने की 16 तारीख को पड़ोसी जिले कांकेर के कलपर और हिदूर के जंगल में सुरक्षाबलों ने 29 माओवादियों को एक मुठभेड़ में मार गिराया था. इसके अलावा 13 माओवादी मुठभेड़ की एक अन्य घटना में मारे गये थे.
इस साल जनवरी से अब तक मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में सुरक्षाबलों ने बस्तर में 80 से अधिक माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है.
-एजेंसी
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026