महात्मा गांधी के बाद इस देश में यदि कोई नेता सेक्युलर है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने योजनाएं धर्म और जाति के नाम पर लागू नहीं की हैं। उन्होंने देश के सभी लोगों के लिए योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। यह कहना है ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गांव ऐंचोड़ा कंबोह में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एक सवाल पर कहा कि संविधान की चिंता 140 करोड़ लोग कर रहे हैं, जिन्होंने संविधान की रक्षा की कमान तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंप दी है। जिनके हाथों में देश और संविधान दोनों सुरक्षित हैं।
कांग्रेस ने देश को तोड़ने का काम किया
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को खत्म कर दिया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस का एक पाप हो तो बताऊं। मैं कांग्रेस के पापों का प्रायश्चित कर रहा हूं। वर्षों तक कांग्रेस में रहा हूं। आगे कहा कि कांग्रेस ने देश को तोड़ने का काम किया है।
हिंदू-मुस्लिम की राजनीति की है
हिंदू-मुस्लिम की राजनीति की है। अगड़े पिछड़ों को बांटने का प्रयास किया है। सीएए लागू होने के सवाल पर कहा कि जो इसका विरोध करने वाले नेता हैं, वह एक गलती नहीं बता सके हैं। जनता को भ्रमित किया जा रहा है। आगे कहा कि यह विरोध पाकिस्तान के इशारे पर हो रहा है। जब घुसपैठियों की बात होती है तो सारे विपक्षी चिल्ला उठते हैं।
-एजेंसी
- दिल्ली में बारिश के चलते टला ‘सड़क पर संसद’ कार्यक्रम: अब शनिवार को होगा आयोजन, राहुल गांधी ने दी जानकारी - October 30, 2026
- आगरा में जाम से मिलेगी मुक्ति: प्रशासन और व्यापारियों के बीच 6 पार्किंग स्थलों पर बनी सहमति, सीडीओ ने दिए निर्देश - October 30, 2026
- कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच आगरा पहुंची: STF की रडार पर कारोबारी देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू, बिना बिलिंग खेल का शक - October 30, 2026