केंद्रीय मंत्री और अपना दल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी के NDA में शामिल होने से जुड़ी चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वो इसका स्वागत करती हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैंने मीडिया में ख़बरें पढ़ी हैं जिनमें ये कहा गया है कि राष्ट्रीय लोकदल एनडीए परिवार का हिस्सा बनने जा रहा है. मैं अपनी पार्टी की तरफ़ से उनका स्वागत करती हूं.”
“राष्ट्रीय लोक दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है. मैं उत्तर प्रदेश या कहीं भी एनडीए में शामिल होने वाले किसी भी दल का स्वागत करूंगी ताकि एनडीए को और मजबूत बनाया जा सके.”
राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी के एनडीए खेमे में जाने से जुड़ी रिपोर्टों पर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा, “मैं जयंत सिंह को अच्छी तरह से जानता हूं. वे धर्मनिरपेक्ष लोग हैं. बीजेपी केवल मीडिया को गुमराह कर रही है. वे (राष्ट्रीय लोकदल) इंडिया गठबंधन में बने रहेंगे और भारतीय जनता पार्टी को चुनावों में हराएंगे.”
राष्ट्रीय लोकदल या जयंत सिंह की तरफ़ से इन रिपोर्टों पर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.
-एजेंसी
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026