हमीरपुर । ‘सैंया भए कोतवाल तो डर काहे ‘ का यह कहावत सुमेरपुर ब्लाक के पौथिया गांव के कन्या प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात तैनात देशप्राची चक्रवर्ती (Deshprachi Chakraborty) पर बिल्कुल सटीक बैठती है। योगी सरकार यूं तो शिक्षा की समृद्धि की हिमायती है पर उसके हमीरपुर सदर सीट से विधायक (MLA from Hamirpur Sadar seat) डा.मनोज प्रजापति (Dr. Manoj Prajapati) की शिक्षक पत्नी देशप्राची चक्रवर्ती (Deshprachi Chakraborty) अपने स्थान पर पढ़ाने के लिए एक पांच हजार मानदेय पर एक निजी शिक्षिका श्रेया सचान को परिषदीय स्कूल में लगा रखा है।
यह मामला सामने आने के बाद से जिले में विधायक की हनक की चर्चा जोरों से हो रही है। हमीरपुर सदर सीट से भाजपा विधायक डॉ. मनोज प्रजापति की सरकारी शिक्षक पत्नी देशप्राची चक्रवर्ती (Deshprachi Chakraborty) महीने में सिर्फ एक दिन स्कूल जाती हैं और पूरे महीने की हाज़िरी चढ़ाकर पूरी तनख्वाह ठसक से उठाती हैं। मजेदार बात यह है कि उनकी तैनाती पति के पैतृक गांव पौथिया में ही है। अपनी जगह देशप्राची ने गांव की ही एक युवती को 5 हजार रुपये महीने में रखा है। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. हालांकि,पर्दाफाश डॉट काम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
पति के सत्ताधारी पार्टी का विधायक बनने के बाद से उनकी ठसक और बढ़ गई है। अब वह महीने में सिर्फ एक दिन स्कूल जाती हैं और वो भी हाजिरी रजिस्टर में पूरे महीने के साइन करने के लिए। देशप्राची (Deshprachi Chakraborty) ने गांव की ही श्रेया सचान (Shreya Sachan) को 5 हजार रुपये महीने में अपनी जगह पढ़ाने को रखा हुआ है। वायरल वीडियो में स्कूल की प्रधानाध्यापक पुष्पा सचान (School Principal Pushpa Sachan) कह रही हैं कि देशप्राची माह में एक दिन आती हैं और सारे दिनों के हस्ताक्षर करके वापस चली जाती हैं। उन्होंने अपनी जगह एक गांव की प्राइवेट टीचर को पढ़ाने के लिए लगाया है। इस बात की पुष्टि स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं भी वीडियो में कर रही है।
छात्राएं कह रही हैं कि देशप्राची मैडम एक दिन आती हैं और तुरंत चली जाती हैं। कई छात्राएं तो उन्हें पहचानती भी नहीं हैं। भाजपा विधायक का मामला होने के कारण बेसिक शिक्षा विभाग और आलाधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे हैं। इस मामले में बीएसए आलोक सिंह (BSA Alok Singh) का कहना है कि वह मामले की जांच कराएंगे और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो वायरल होने के बाद से सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति (Dr. Manoj Prajapati) इसे विरोधियों की साजिश बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा विधायक का कहना है कि उनकी पत्नी बीमारी की वजह से सिर्फ चार दिन स्कूल नहीं गई थी। इसी का फायदा उठाकर विरोधी इसे मुद्दा बना रहे हैं।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026