असम की IAS अफसर सेवाली देवी शर्मा सहित 3 लोगों को अजमेर से गिरफ्तार किया गया है। इसमें उनका एक दामाद भी है। इस दौरान सेवाली की नौकरानी को भी हिरासत में लिया गया था। असम की विजिलेंस टीम ने सोमवार सुबह अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
असम रवाना हुई टीम
यह गिरफ्तारी असम की स्टेट काउंसलिंग ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) में 105 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में हुई है। तीनों आरोपी फरारी काटने के लिए अजमेर आए थे। तीनों को यहीं के सीजीएम कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। इसके बाद टीम इनको लेकर असम रवाना हो गई है।
कल रात को अजमेर पहुंच गई थी टीम
रविवार देर रात असम विजिलेंस की स्पेशल टीम इंस्पेक्टर प्रीतम सेकिया के नेतृत्व में अजमेर पहुंची थी। प्रीतम ने बताया- टीम रविवार रात को ही अजमेर पहुंच गई थी।
कोतवाली थाना पुलिस से संपर्क किया गया। पूरा मामला बताया गया। आरोपियों के अजमेर होने की सूचना दी गई। सोमवार सुबह असम विजिलेंस टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जयपुर रोड स्थित होटल क्रॉस लेन से सेवाली देवी शर्मा, दामाद अजीत पाल सिंह और राहुल आमीन को गिरफ्तार किया है। राहुल और अजीत पाल दोनों कॉन्ट्रैक्टर हैं।
बिना वर्क ऑर्डर के रकम निकाली
सेवाली देवी शर्मा पर आरोप है कि 2017-2020 के बीच वे एससीईआरटी में थीं। आरोप है कि उन्होंने सरकार की सहमति के बिना 5 बैंक अकाउंट खुलवाए थे। कथित रूप से उन पर 100 करोड़ से अधिक के घोटाले किए थे। बताया जा रहा है कि इस घोटाले में उनके दामाद भी शामिल हैं। दामाद कॉन्ट्रैक्टर है। आईएएस अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने बिना किसी वर्क ऑर्डर के ही 105 करोड़ रुपए निकलवा लिए थे।
1992 बैच की है अधिकारी
सेवाली देवी शर्मा 1992 कैडर की अधिकारी हैं। उन्होंने बीए और एलएलबी किया है। घोटाले के मामले पर अब सरकार सख्ती से जांच कर रही है। इस सिलसिले में फिलहाल स्पेशल टीम अधिकारी से पूछताछ भी कर रही है। इससे पहले मामला उजागर होते ही सरकार ने सेवाली देवी को निलंबित कर दिया था।
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026