नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कच्चाथीवू द्वीप को लेकर आरटीआई में खुलासे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस और इंदिरा गांधी दोनों को इस पर कोई पछतावा नहीं रहा, कांग्रेस केवल देश को विभाजित करना या तोड़ना चाहती थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से कच्चाथीवू छोड़ दिया और उन्हें इसे लेकर कोई भी पछतावा नहीं था।
भारतीय संस्कृति और परंपराओं का करते हैं अपमान
गृह मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने स्वेच्छा से कच्चाथीवू छोड़ दिया और उन्हें इसे लेकर कोई भी पछतावा नहीं था। कभी कांग्रेस का एक सांसद देश को बांटने की बात करता है और कभी-कभी वे भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अपमान करते हैं। इससे पता चलता है कि वे भारत की एकता और अखंडता के खिलाफ हैं। वे केवल हमारे देश को बांटना या तोड़ना चाहते हैं।
इससे पहले पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि लोगों में गुस्सा है, कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट आंखें खोलने वाली और चौंका देने वाली है। नए तथ्यों से पता चलता है कि कैसे कांग्रेस ने निर्दयतापूर्वक कच्चाथीवू को छोड़ दिया। इससे हर भारतीय नाराज है और लोगों के मन में यह पुष्टि हुई है कि हम कभी भी कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकते। भारत की एकता, अखंडता और हितों को कमजोर करना कांग्रेस का काम करने का तरीका रहा है।
– एजेंसी
- रहस्यमयी थ्रिलर हिंदी फिल्म ‘त्रिकूटा’ (Trikuta) की आधिकारिक घोषणा; पवित्र पहाड़ियों के रहस्यों से उठेगा पर्दा - June 29, 2026
- आगरा में सघन पल्स पोलियो अभियान का आगाज: सीएमओ ने बच्चों को खुराक पिलाकर किया शुभारंभ, घर-घर दस्तक देंगी स्वास्थ्य टीमें - June 29, 2026
- आगरा व्यापार मंडल का चतुर्थ रक्तदान शिविर: 16 अगस्त को श्री राम स्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज में होगा महा-आयोजन, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार - June 29, 2026